Lucknow City

आंधी-पानी के बाद कई इलाकों की बिजली रही गुल… पावर हाउस में पथराव-तोड़फोड़

चिनहट में लौलई पावर हाउस में प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने बाइकों को किया क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, अमीनाबाद में केबल जलने से घंटों बिजली रही गुल

लखनऊ, 28 जून 2026ः

राजधानी लखनऊ में शनिवार रात आंधी-पानी आने से जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। चिनहट में देर रात बिजली जाने से लोगों ने पावर हाउस में पथराव-तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, अमीनाबाद में केबल जलने से घंटों बिजली चली गई।

आंधी-पानी के कारण चिनहट स्थित लौलई पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। इसके बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का पारा चढ़ गया। वे लाठी-डंडे लेकर पावर हाउस पहुंचे। उन्होंने वहां पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाइकों को क्षति पहुंचाई। साथ ही एसी को भी तोड़ने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि दोपहर में करीब एक बजे बिजली कटी थी, जो रात नौ बजे के बाद आई। इस दौरान आंधी-पानी आने के कारण फिर बिजली चली गई। कहा कि अधिकारी न फोन उठाते हैं और न मौके पर पहुंचते हैं। लगातार बिजली कटौती से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों समझा-बुझाकर शांत कराया।
lucknow-chinhat-loulai-power-house-stone-pelting-protest-power-cut (2)

उधर, अमीनाबाद में गोइन रोड पर केबल जलने से बिजली चली गई। दोपहर और रात में कई घंटे बिजली जाने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर एन में बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसी बस... बाइक-कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link