Uttarakhand

Karnprayag Nihang Dispute: बयान पर बढ़ा विवाद, UKD नेता आशीष नेगी पर केस दर्ज

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर कथित टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा, कर्णप्रयाग Parking Dispute से शुरू हुआ मामला अब कानून व राजनीतिक बहस का विषय बना

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 28 जून 2026:

चमोली के कर्णप्रयाग में 16 जून को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुए Parking Dispute का मामला अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह केस परमजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कर्णप्रयाग घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष नेगी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

16 जून को कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
cyber-fraud-fake-facebook-profile-sambhal-sp-gorakhpur-businessman-furniture-scam (2)

इसी दौरान यूकेडी नेता आशीष नेगी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सिख समुदाय के कुछ संगठनों ने उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ।

पांवटा साहिब पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। जांच के दौरान जुटाए जाने वाले साक्ष्यों, दस्तावेजों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जमाखोरों पर धामी सरकार का एक्शन, त्योहारों पर प्रदेश भर में अभियान तेज, एक्सपायरी सामग्री कराई नष्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link