Uttarakhand

ग्रामीणों का दशकों पुराना सपना साकार… सुनियाकोट-मटीला मार्ग का निर्माण शुरू

अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम, 77 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 13 जून 2026ः

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र के कंडारकुआं मंडल के तहत सुनियाकोट-मटीला मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया। शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताई।

ग्रामीणों ने कहा कि दशकों से सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ओलिया गांव के लिए मार्ग निर्माण ग्रामीणों का कई दशकों पुराना सपना था, जो आज साकार होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 77 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क स्थानीय मातृशक्ति और ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। कार्यक्रम में कंडारकुआं मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, जिला मंत्री बिशन कंवल, मंडल महामंत्री गोपाल दत्त सती, भुवन फर्त्याल, दीवान नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, प्रताप सिंह, राजेंद्र परिहार, राजेंद्र नेगी, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  NEET-UG पेपर लीक : देहरादून में NSUI का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, NTA को भंग करने की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button