CrimeUttarakhand

रोहित नेगी हत्याकांड: दून पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को दबोचा…5 गोलियां लगीं, एम्स में भर्ती

देहरादून, 6 जून,2025:

उत्तराखंड राज्य में देहरादून पुलिस ने भाजपा युवा नेता रोहित नेगी हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। आरोपी अजहर को हाथ व पैर में तीन गोलियां वहीं आयुष उर्फ सिकंदर को दो गोली लगीं हैं। दोनों को नाजुक हालत में ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

तीन मई को हुई थी हत्या की वारदात, पीड़ित परिवार से मिले थे एसएसपी

बता दें कि गत तीन मई को देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मांडूवाला के पीपल चौक पर राेहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोहित ने केवल अजहर नामक युवक को एक युवती से अभद्रता करने पर टोका था। भड़के अजहर ने अपने साथी के साथ उसे गोली मार दी। हत्याकांड के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित प्रेमनगर के मांडूवाला के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वयं पीड़ित परिवार और स्थानीय जनता से मुलाकात कर कातिलों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसएसपी ने कई टीमें आरोपियों की खोजबीन में लगा रखीं थीं और खुद अभियान पर नजर जमाए थे। लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें:

बॉर्डर पर हुई मुठभेड़, यूपी के निवासी हैं आरोपी अजहर व सिकंदर

Advertisement

इसी ऑपरेशन में दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कातिलों की धर पकड़ में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में शामिल मोहम्मद अजहर और उसके सहयोगी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान मोहम्मद अजहर को पैर और हाथ में तीन गोलियां लगीं हैं, जबकि सिकंदर को दो गोलियां लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के पहरे में दोनों का उपचार जारी है। मुठभेड़ में घायल हुए मोहम्मद अजहर त्यागी प्रधान पट्टी गांव बरला थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर व आयुष कुमार उर्फ सिकंदर मालैन्डी शामली यूपी के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : रात में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी की हत्या, शरीर पर चाकू के कई घाव मिले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link