Uttarakhand

उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून मार्ग से खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायल फैजान को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, 300 मीटर गहरी है खाई

देहरादून, 6 नवंबर 2025:

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोल्हुखेत के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

The ho halla को जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे असवाक अहमद (40) निवासी रायपुर अधोईवाला अपने बेटे फैजान अहमद (14) के साथ बाइक (UK07AB7926) से मसूरी की ओर पेंट-पुताई के काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घायल फैजान को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, असवाक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर फिसलन होने के कारण हादसा हो सकता है। पुलिस ने हादसे की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  छात्रों ने समझी रेशम उत्पादन की हाईटेक वैज्ञानिक तकनीक, कई संस्थानों का किया भ्रमण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link