Lucknow City

सपा की हुंकार : महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा, हाईवे से तहसील तक प्रदर्शन

सांसद आरके चौधरी के नेतृत्व में मोहनलालगंज तहसील परिसर में धरना, किसानों, युवाओं, बिजली संकट और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 29 जून 2026:

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बिजली संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने मोहनलालगंज तहसील में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सांसद आरके चौधरी के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इससे पहले लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

तहसील में धरने के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, खाद समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल रहे हैं। युवा बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक से परेशान हैं। नेताओं ने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर सड़कों और बढ़ते भ्रष्टाचार को भी जनता की बड़ी समस्या बताया।
samajwadi-party-protest-mohanlalganj-lucknow-inflation-unemployment-rk-chaudhary (2)

मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। वहीं अमरपाल सिंह ने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है।
samajwadi-party-protest-mohanlalganj-lucknow-inflation-unemployment-rk-chaudhary (3)

धरना-प्रदर्शन में राम लखन यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, राम समुझ रावत, अरुण यादव, उमेश यादव, विजय यादव, लवकुश यादव, इमरान खान, अरुणेश प्रताप सिंह, अशर्फी लाल धीमान, गुड्डू यादव, सतीश गुप्ता, मोहम्मद हनीफ, संजय गौतम, शनि सिंह यादव, मनोज यादव, नितुल शर्मा, संतराम रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button