NationalTechnology

डिजिटल इंडिया की धमकः अब इस देश से भी ऑनलाइन लेन-देन, इन झंझटों से मिलेगी निजात

ग्रीस में यूपीआई सर्विस शुरू, यूरोबैंक व एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के बीच हुई पार्टनरशिप, भारतीयों के लिए दुनिया के 10 देशों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देखा लाइव डेमो

न्यूज डेस्क, 1 जुलाई 2026ः

डिजिटल इंडिया अभियान दुनिया भर में तेजी से अपनी धमक जमा रहा है। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक और देश में शुरू हो गया है। यह नया देश ग्रीस है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में यूरोबैंक के कार्यालय में यूरोबैंक और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के बीच यूपीआई सेवा को लेकर पार्टनरशिप हुई। इस सेवा का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लाइव डेमो देखा। अब भारतीय नागरिकों के लिए 10 देशों में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूपीआई सेवा के लाइव डेमो को देखकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यूपीआई को दुनिया भर में मिल रही स्वीकार्यता से यह साबित हो रहा है कि भारत की टेक्नोलॉजी पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक सीमाओं के पार साझा विकास और समृद्धि के लिए पार्टनरशिप को मजबूत करती है। पीयूष गोयल ने कहा कि यह भारत के डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम के ग्लोबल विस्तार में एक और अहम पड़ाव है।
digital-india-upi-services-launched-in-greece-eurobank-nipl-partnership (2)

ग्रीस में यूपीआई की सर्विस शुरू होने के बाद अब दुनिया के 10 देशों में भारतीयों के लिए यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। यूपीआई से क्यूआर कोड आधारित मर्चेंट पेमेंट से लेकर क्रॉस बॉर्डर रेमिटेंस सर्विसेज (पैसे ट्रांसफर करने) तक की सुविधा मिलती है। इससे पहले कंबोडिया, सिंगापुर, यूएई, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका में यह सर्विस शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:

कैसे काम करता है विदेशों में यूपीआई

भारतीय नागरिक विदेशों में इंटरनेशनल रोमिंग या एक्टिवेटेड यूपीआई एप से वहां के स्थानीय क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं। इससे उन्हें विदेशी करेंसी एक्सचेंज कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाती है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Share Market : हरे निशान से लाल तक पहुंचा बाजार, Middle East तनाव से Sensex-Nifty दबाव में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link