Uttarakhand

शिक्षा विभाग में फेरबदल: सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक, जानिए पूरा डिटेल

उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया कदम, देर रात जारी किया शासनादेश, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक केएस रावत को सौंपा गया प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा व अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 1 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग में कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मंगलवार देर रात शासनादेश जारी किया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया।

शिक्षा विभाग में हुए स्थानांतरण के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक केएस रावत को प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल और लोक सेवा अधिकरण नैनीताल में नोडल अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दिए जाने से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  शिकायतों का समाधान, योजनाओं का लाभ, सेवा पखवाड़ा बना वन-स्टॉप Government Camp

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button