ReligiousUttarakhand

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट… चारधाम यात्रा शुरू, सीएम ने की पूजा-अर्चना

शुभ मुहूर्त में वैदिक विधि से खोले गए कपाट, डोलियों की विदाई से लेकर धाम पहुंचने तक भक्ति का दिखा माहौल

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 19 अप्रैल 2026:

अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया। सुबह से ही दोनों धामों में पूजा-पाठ, हवन और धार्मिक रस्मों का सिलसिला चलता रहा। सीएम धामी ने भी गंगोत्री पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले गए, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर खुले। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। वैदिक मंत्रों के बीच कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-19 at 2.55.40 PM

Advertisement

यमुनोत्री धाम के लिए मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से रवाना हुई। इस दौरान भाई शनिदेव की अगुवाई में यात्रा निकली। गांव में भावुक माहौल रहा, लोक देवताओं की डोलियों के साथ ग्रामीणों ने डोली को विदाई दी। धाम पहुंचने पर पूजा के बाद कपाट खोले गए। गंगोत्री धाम के लिए मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से निकली। धाम पहुंचने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम पाठ के साथ विधि-विधान पूरा किया। इसके बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं ताकि सफर आसान रहे। कपाट खुलने के मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मंदिर समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Chardham Yatra : सीएम ने परखीं व्यवस्थाएं, कहा- रखें अतिथि देवो भवः की भावना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link