Uttarakhand

SDRF की जॉलीग्रांट वाहिनी पहुंचे प्रशिक्षु IPS … सीखा रेस्क्यू का रियल मॉडल

86 अफसरों को आपदा के दौरान ग्राउंड रिस्पॉन्स, समन्वय और आधुनिक उपकरणों की ट्रेनिंग दी गई, बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के अनुभव भी साझा हुए

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 19 अप्रैल 2026:

देहरादून के जॉलीग्रांट स्थित SDRF वाहिनी में रविवार को 78वें आरआर बैच के 86 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह दल हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है और उपनिदेशक चैतन्य सिरिप्रोलु के नेतृत्व में यहां पहुंचा।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को जमीन पर कैसे लागू किया जाता है, यह विस्तार से समझाया गया। SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और संकट के समय फैसले लेने की प्रक्रिया पर प्रैक्टिकल जानकारी दी।
SDRF के सेनानायक ने संगठन की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि आपदा के वक्त राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्थानीय पुलिस, NDRF और सेना के साथ तेजी से तालमेल बनाया जाता है। सूचना का तेज आदान-प्रदान, संसाधनों की फौरन तैनाती और सटीक फैसले रेस्क्यू को सफल बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-19 at 3.16.37 PM

प्रशिक्षु अधिकारियों को उत्तराखंड में हुए बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के अनुभव भी बताए गए। सिल्क्यारा टनल, धाराली और रेणी जैसी घटनाओं के दौरान सामने आई चुनौतियों पर चर्चा हुई। खराब मौसम, दुर्गम इलाके, संचार की दिक्कत जैसे हालात में SDRF ने किस तरह ऑपरेशन को अंजाम दिया, यह विस्तार से साझा किया गया। इस दौरान आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। SDRF के जवानों ने मौके पर उपकरणों के इस्तेमाल का डेमो देकर अधिकारियों को व्यावहारिक अनुभव कराया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ, कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button