Varanasi

गंगा में डूब रहीं थीं तीन महिलाएं…रियल हीरो बने नाविक, फुर्ती से बचाई सबकी जान

शिवाला घाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा, आंध्र प्रदेश से आया था श्रद्धालुओं का समूह, नाविकों ने तुरंत गंगा में लगाई छलांग, तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात

विकास गोंड

वाराणसी, 19 अप्रैल 2026:

काशी के शिवाला घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब दक्षिण भारत से आए श्रद्धालुओं के समूह की तीन महिलाएं अचानक गहरे पानी में चली गईं। मौके पर मौजूद नाविकों की तेजी से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से करीब 15 लोगों का दल वाराणसी दर्शन के लिए पहुंचा था। सुबह के समय सभी शिवाला घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीन महिलाएं अनजाने में गहराई की तरफ बढ़ गईं और देखते ही देखते पानी में डूबने लगीं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-19 at 3.48.36 PM

डूबने वाली महिलाओं में 50 वर्षीय एस.वी. पांडा, 22 वर्षीय अनुषा प्रिया और 20 वर्षीय चीनी पेरो शामिल हैं। तीनों को पानी में हाथ-पैर मारते देख साथ आए लोगों ने शोर मचाया, जिससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आवाज सुनते ही पास में मौजूद नाविक सुरेश मांझी, दिलीप साहनी और भुआल मांझी बिना देर किए गंगा में कूद पड़े।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 3.48.36 PM (1)

उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ पल की देरी होती तो हालात बिगड़ सकते थे। सूचना मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाएं सुरक्षित हैं, उन्हें तुरंत प्राथमिक सहायता दी गई। घाट पर मौजूद लोगों ने नाविकों की तत्परता की जमकर सराहना की।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय युवक की हत्या।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button