Lucknow CityVaranasi

Modi के बर्थडे पर काशी से वडनगर तक सेवा का महाअभियान, बाबा विश्वनाथ की पूजा की, 76 लीटर दूध से गंगा अभिषेक

CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने सफाई कर्मी महिलाओं को दी बनारसी साड़ी, अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान तक, अयोध्या में झाड़ू लगाई तो प्रयागराज में गंगा आरती, 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

वाराणसी/लखनऊ, 17 सितंबर 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को यूपी में धार्मिक आस्था, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों की धूम रही। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर राजधानी लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज तक भाजपा नेताओं, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जन्मदिन मनाया। काशी में आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हुए।
pm-narendra-modi-birthday-kashi-vadnagar-sewa-sankalp-abhiyan (2)

काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई करने वाली महिलाओं को बनारसी साड़ी और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को केक बांटा गया।

पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी को जोड़ते हुए करीब 1300 किलोमीटर की दो ‘सेवा संकल्प बाइक यात्राएं’ निकाली जा रही हैं। एक यात्रा वडनगर से काशी पहुंच रही है, जबकि दूसरी काशी से वडनगर के लिए रवाना हुई। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी से निकलने वाली यात्रा को हरी झंडी दिखाई। दोनों यात्राओं का समापन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:

काशी में पीएम मोदी के जन्मदिन का धार्मिक रंग भी खासा नजर आया। अहिल्याबाई घाट पर बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया। शंखनाद के बीच गंगा आरती हुई। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की, जबकि नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। ‘नमामि गंगे’ की टीम ने मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की।
pm-narendra-modi-birthday-kashi-vadnagar-sewa-sankalp-abhiyan (3)

लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हुआ है। इसके तहत अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान और अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे। अभियान 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा।
pm-narendra-modi-birthday-kashi-vadnagar-sewa-sankalp-abhiyan (4)

रामनगरी अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने लता मंगेशकर चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। वहीं प्रयागराज में संगम तट पर विशेष पूजा और आरती हुई। लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने सोहर गाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ अब पूरे प्रदेश में महीने भर चलने वाले विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रमों का रूप लेगा।

ये भी पढ़ें  काशी से गूंजेगा समरसता का संदेश : गुरु पूर्णिमा पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link