Uttarakhand

उत्तराखंड : औली, बदरीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

देहरादून, 15 मार्च 2025:

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। औली, बदरीनाथ, यमुनोत्री सहित कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड एक बार फिर लौट आई है।

प्रदेश में अचानक मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं, कुमाऊं समेत कई पर्वतीय जिलों में आज होली मनाई जा रही है, लेकिन बारिश के चलते त्योहार का उल्लास थोड़ा फीका पड़ सकता है।

येलो अलर्ट जारी, 17 तक खराब रहेगा मौसम

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और नैनीताल में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एक बार फिर लौट आई ठंड

उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मध्यरात्रि से बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें  IND vs ENG 2025: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड.. किसने जीता..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button