Lucknow City

UP में मानसून की एंट्री : लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश, आज 28 जनपदों में वज्रपात का अलर्ट

गर्मी-उमस से मिली राहत, 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, 2-3 दिनों में पूरा प्रदेश होगा मानसून की चपेट में, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

लखनऊ, 2 जुलाई 2026:

यूपी में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार तड़के से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और काफी दिनों से गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को अपने आगोश में ले लेगा।

लखनऊ में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी लखनऊ के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी।
up-monsoon-arrival-lucknow-heavy-rain-alert-24-districts-weather-update (2)

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है। हालांकि, इस बार पूरे मानसून सीजन में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। इससे जल संसाधनों और खेती पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

तराई क्षेत्र सहित कई जिलों में बुधवार को भी अच्छी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने आज बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मेरठ, रामपुर, बरेली समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी सहित 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा बिजली चमकने के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP Election 2027 से पहले MLC का रण! 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, सियासी समीकरणों की पहली बड़ी परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link