NationalReligious

Amarnath Yatra : श्रद्धालुओं के नाम पीएम मोदी की खास चिट्ठी, यात्रा से पहले दिए पांच संकल्प

शिवभक्तों से स्वच्छता, सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील, स्थानीय उत्पाद खरीदने पर दिया जोर, रक्षाबंधन पर पौधा भेंट कर एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान, विकसित भारत के संकल्प में भागीदारी का संदेश

न्यूज डेस्क, 3 जुलाई 2026:

Amarnath Yatra 2026 की शुरुआत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को एक खास पत्र लिखा है। अपने संदेश में उन्होंने यात्रा को भारत की आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक एकता, सेवा भाव का प्रतीक बताते हुए श्रद्धालुओं से पांच संकल्प लेने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि हर शिवभक्त की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, मंगलमय रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सबसे पहले पूरे यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने को कहा। उनका कहना है कि हर यात्री अपने स्तर पर सफाई का ध्यान रखे ताकि यात्रा मार्ग साफ-सुथरा बना रहे। वहीं दूसरे संकल्प में प्रधानमंत्री ने प्रशासन के सभी निर्देश, यातायात नियम, सुरक्षा संबंधी सलाह का पूरी जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बारिश, फिसलन, ठंड जैसी परिस्थितियों को देखते हुए श्रद्धालु अतिरिक्त सावधानी बरतें।
amarnath-yatra-2026-pm-modi-special-letter-to-pilgrims-5-vows (2)

तीसरे संकल्प के तहत प्रधानमंत्री ने Vocal for Local अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान होने वाले खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च किया जाए। इससे जम्मू-कश्मीर के परिवारों, छोटे कारोबारियों, युवाओं की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

चौथे संकल्प में प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के समापन दिवस रक्षाबंधन के मौके पर भाई या बहन को एक पौधा भेंट करने की अपील की। उन्होंने इसे Ek Ped Maa Ke Naam अभियान से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। पांचवें व आखिरी संकल्प में प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पूरे वर्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
3

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि बाबा अमरनाथ की यह यात्रा सनातन धर्म की आस्था, भारत की सांस्कृतिक एकता, सेवा की परंपरा का भव्य पर्व बनेगी। उन्होंने बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित सफर, सुख, नई ऊर्जा, आध्यात्मिक शक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण का आशीर्वाद भी मांगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button