Lucknow City

Medanta Hospital पहुंचे CM, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल, Health Update ली

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष से लखनऊ के अस्पताल में मिले मुख्यमंत्री, चिकित्सकों से इलाज की प्रगति की जानकारी ली, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की, स्वास्थ्य में सुधार बताया गया

लखनऊ, 3 जुलाई 2026:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से महंत नृत्य गोपाल दास को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले, यही उनकी प्रार्थना है। बता दें महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, हालांकि चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और यदि स्वास्थ्य इसी तरह बेहतर रहा तो जल्द अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे हैं। वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और राम मंदिर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण चरणों में उनकी अहम भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  MY Bharat का युवा महाकुंभ, 1500 से ज्यादा Volunteers को मिला विकसित भारत का मिशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button