Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले- यह पाप नहीं, महापाप

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का एयरपोर्ट पर स्वागत, कहा- पूरे संत समाज या धार्मिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु संतराम दास के निधन पर जताया शोक

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 जुलाई 2026ः

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण इस समय सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ है। विपक्ष से लेकर संत तक इस प्रकरण को लेकर हमलावर हैं। शुक्रवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अयोध्या पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में चढ़ावा प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह केवल पाप नहीं, बल्कि महापाप है। भगवान श्रीराम के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता अक्षम्य है। ऐसे कृत्य करने वालों को कानून के साथ-साथ भगवान भी उनके कर्मों का दंड देंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु संतराम दास के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का श्रद्धालुओं और समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें एसआईटी जांच, देश की न्याय व्यवस्था, सरकार और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। चढ़ावा प्रकरण में जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार कठोर दंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि देश में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज की आस्था को कमजोर करने और धार्मिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी श्रद्धालुओं और सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कहा कि किसी भी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन पूरे संत समाज या धार्मिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। दोषियों को कानून सजा देगा और भगवान भी उन्हें उनके कर्मों का फल अवश्य देंगे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रामनगरी में गणेश मंदिर पर ध्वजारोहण... संग्रहालय में 7D गैलरी में दिखेगी हनुमान गाथा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button