Ayodhya

Ram Mandir चढ़ावा घपला : पुलिस कस्टडी में अविनाश शुक्ला, खुल सकते हैं कई अहम राज

एफआईआर में नामजद आरोपी से करीब दो घंटे चली पूछताछ, कमरे से पहले ही मिल चुके हैं लाखों रुपये, विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के जेवर, एसआईटी ने ट्रस्ट से जुड़े दो सदस्यों को फिर बुलाया, बैंक खातों समेत कई दस्तावेज मांगे

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 जुलाई 2026:

Ram Mandir Donation Theft Case की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ला को शुक्रवार को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी में लिया गया। सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम अयोध्या जिला कारागार पहुंची, जहां से उसे पुलिस लाइन लाया गया। यहां करीब दो घंटे तक उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की गई।

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को उसके पैतृक जिले प्रतापगढ़ ले जा सकती है। माना जा रहा है कि वहां उसकी निशानदेही पर कई जगहों की जांच की जाएगी। अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम करता था और अयोध्या में किराये के मकान में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही आरोपी के कमरे से करीब 20 लाख रुपये नकद, 1000 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण और रामराज्य कोष लिखा एक बक्सा बरामद कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के जेवर और नकदी को अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया था। अब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उन जगहों तक पहुंचकर बरामदगी की कार्रवाई कर सकती है।
ram-mandir-donation-theft-case-ayodhya-avinash-shukla-police-custody-sit (2)

उधर मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा और आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों से बैंक खातों का ब्योरा और मंदिर कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा गया है। इससे पहले गुरुवार को एसआईटी ने दोनों से बंद कमरे में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Ram Mandir Donation Scam : अयोध्या से लौटी SIT, अब योगी के फैसले पर टिकीं निगाहें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button