Ayodhya

अवध विश्वविद्यालय ने गोद लिए स्कूलों में कराईं खेल प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कंपोजिट विद्यालय नंदीग्राम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और अपनी मिट्टी व संस्कृति से जोड़ने की कोशिश

अनिल निषाद

अयोध्या, 25 जुलाई 2026ः

राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय 31वें दीक्षांत समारोह से पहले गोद लिए गए विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा रहा है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय नंदीग्राम और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर में छात्र-छात्राओं के लिए विविध पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आयोजन के दौरान बच्चों के बीच कबड्डी, पोशांपा, योग डांस, गिनतारी और किटकिट जैसे पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। आधुनिकता और डिजिटल युग के इस दौर में इन पारंपरिक खेलों के आयोजन से न केवल बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता का सर्वांगीण विकास हुआ, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर भी मिला।

ये भी पढ़ें:

Avadh University Hosts Sports Meet for Young Talent (1)

Advertisement

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि 31वें दीक्षांत समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों व आसपास के ग्रामीण प्राथमिक विद्यालयों में इस प्रकार के पारंपरिक खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल भावना, अनुशासन और अपनी मिट्टी व संस्कृति से जोड़ना है। समारोह की मुख्य श्रृंखला में भी इन प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से भागीदार बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. अंकित मिश्रा और डॉ. शिवांश मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वकीलों का हंगामा, चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव पर केस की मांग

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link