Ayodhya

निखरेगी रामनगरी की शाम…सरयू आरती में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड, हर दिन अलग होंगे रंग

हफ्ते के हर दिन अलग रंग के वस्त्रों में दिखेंगे पुजारी, घाट का सुंदरीकरण भी पूरा, संगमरमर की वेदियां और नई सजावट से बदला पूरा नजारा

अयोध्या, 18 अप्रैल 2026:

रामनगरी में सरयू आरती अब नए रंग और अनुशासन के साथ नजर आएगी। आरती को और सुसंगठित बनाने के लिए पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब हर दिन के हिसाब से तय रंग के वस्त्र पहनकर पुजारी आरती करेंगे, जिससे पूरे आयोजन में एकरूपता दिखेगी।

शाम होते ही सरयू तट पर दीपों की रोशनी, घंटों की गूंज और शंखनाद का माहौल पहले से ही खास होता है। अब इसमें रंगों की एकसमान छटा भी जुड़ जाएगी। सात वेदियों पर खड़े पुजारी जब एक ही रंग के वस्त्र में आरती करेंगे तो दृश्य और ज्यादा सुसंगठित और आकर्षक लगेगा।

आरती घाट का स्वरूप भी बदला गया है। यहां संगमरमर से बनी नौ वेदियां तैयार की गई हैं, जिनसे घाट की भव्यता बढ़ी है। लाल पत्थरों से छतरीनुमा ढांचा बनाया गया है। घाट पर सेल्फी पॉइंट तैयार है, जहां श्रद्धालु तस्वीरें ले रहे हैं। रामायण के प्रसंगों की झांकियां भी घाट की सजावट में शामिल की गई हैं। नई व्यवस्था में हफ्ते के सातों दिन के लिए रंग तय हैं।

पहले पुजारी अपनी सुविधा के अनुसार वस्त्र पहनते थे। नई व्यवस्था में सोमवार और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहने जाएंगे, जो शांति का संकेत माना जाता है। मंगलवार को भगवा, रविवार को लाल रंग रहेगा। बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला रंग रखा गया है। शनिवार को नीले रंग के वस्त्र में पुजारी आरती करेंगे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button