Sports

India West Indies T20I Series : बारिश ने जीत-हार पर पानी फेरा, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 से बराबर

ईशान ने 10 गेंदों में ठोके 30 रन, नमन धीर ने 6 गेंदों पर बनाए नाबाद 24 रन, 7.4 ओवर में भारत का स्कोर 118 रन पहुंचा, वेस्टइंडीज टीम नहीं उतर सकी मैदान में

स्पोर्ट्स डेस्क 18 अक्टूबर 2026:

भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मुकाबले में बारिश ने खेल का रुख ही बदल दिया। बेंगलुरु में खेले गए निर्णायक मैच से पहले ही बारिश की वजह से टॉस में भी देरी हुई। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कम ओवरों के बावजूद तेज रन बटोरे, लेकिन लगातार बारिश के चलते मुकाबला पूरा नहीं हो सका। इसके साथ ही पांच मैचों की India vs West Indies T20I Series 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गई।
india-vs-west-indies-t20i-series-match-rain-abandoned (2)

देरी से शुरू हुआ मैच, आठवें ओवर में फिर बारिश

शाम करीब चार बजे बारिश शुरू होने के चलते मुकाबले का टॉस होने के बाद खेल भी काफी देर से शुरू हो सका। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। रात 9.15 बजे मैच शुरू हुआ तो इसे घटाकर नौ-नौ ओवर का कर दिया गया। भारतीय पारी के 7.4 ओवर पूरे हुए थे कि बारिश ने दोबारा खेल रोक दिया। उस समय भारत ने पांच विकेट पर 118 रन बना लिए थे।

इंतजार के बाद रद्द घोषित किया गया मुकाबला

बारिश रुकने का इंतजार किया गया, लेकिन हालात नहीं सुधरे। वेस्टइंडीज को पांच ओवर में लक्ष्य का पीछा करने का मौका देने के लिए रात 10.21 बजे तक का समय तय किया गया था। हालांकि, रात 10.18 बजे ही मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

ईशान किशन ने 10 गेंदों में मचाई हलचल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही तेज रन बनाने पर जोर दिया। अभिषेक शर्मा ने कीमो पॉल की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन जल्द ही शमर जोसेफ ने उन्हें कैच आउट करा दिया। इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के एक ओवर में दो छक्कों सहित 24 रन बटोर लिए। किशन ने महज 10 गेंदों में 30 रन बनाए। उनके शॉट्स ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया।
india-vs-west-indies-t20i-series-match-rain-abandoned (3)

Advertisement

संजू सैमसन ने भी कम गेंदों में तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने शमर जोसेफ की गेंद पर पॉइंट के ऊपर से शानदार अपर कट लगाया। हालांकि, जोसेफ ने किशन को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराया, जबकि शमर स्प्रिंगर ने सैमसन को बोल्ड कर दिया।

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद नमन धीर ने संभाला मोर्चा

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए। उन्हें एक जीवनदान भी मिला, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह कीमो पॉल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। जोसेफ ने उनका कैच पकड़ा। सातवें ओवर में भारत का स्कोर 88 रन था, तब तक टीम चार विकेट खो चुकी थी।

वेस्टइंडीज को मौका तक नहीं मिला

ऐसे समय में नमन धीर ने तेजी से रन बटोरने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कीमो पॉल की गेंदों पर दो छक्के व एक चौका लगाया। धीर ने केवल छह गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। दूसरी तरफ तिलक वर्मा को रन गति बढ़ाने में मुश्किल हुई। बारिश के कारण भारतीय पारी आगे नहीं बढ़ सकी। टीम 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बना चुकी थी, लेकिन वेस्टइंडीज को लक्ष्य का पीछा करने का मौका नहीं मिला।

शाई होप का रहा शानदार प्रदर्शन, सीरीज में ठोंके दो शतक

पांच मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी। कैरेबियाई कप्तान शाई होप बल्लेबाजी में सबसे आगे रहे। उन्होंने चार मैचों में दो शतकों की मदद से कुल 261 रन बनाए।.भारत ने सीरीज में दो मुकाबले जीते, जबकि वेस्टइंडीज भी दो मैच जीतने में सफल रहा। पांचवां टी20 रद्द होने से दोनों टीमों के बीच सीरीज का फैसला नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलियन ओपन में आया भारतीय तूफ़ान! दूसरे राउंड में तीन शटलर…अब आगे क्या होगा?

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link