Sports

Ind vs NZ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज… टीम इंडिया का दबदबा कायम, वर्ल्ड कप से पहले दोनो की होगी असल परीक्षा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जो वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों की आखिरी परीक्षा होगा। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है और सूर्या, ईशान व अर्शदीप के आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में नजर आते हैं

खेल डेस्क, 31 जनवरी 2026:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों के लिए अहम मैच है क्योंकि इसके बाद दोनों टीमें सीधे विश्व कप के मैदान में उतरेंगी। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ वर्ल्ड कप में कदम रखने की कोशिश करेंगी। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। हालांकि चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को हराया। सीरीज में बढ़त के बावजूद आज का मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम में भारत का रिकॉर्ड

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत का टी20 रिकॉर्ड मजबूत रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक चार अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत और एक में हार मिली है। भारत ने इस मैदान पर पहला टी20 मैच नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और छह रन से जीत हासिल की थी। 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली, लेकिन 2022 और 2023 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराया। न्यूजीलैंड ने यहां सिर्फ एक मैच खेला है और उसे हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:

a8b74627-c955-4312-84f6-fa04c33af53d

सूर्या और ईशान के दमदार आंकड़े

बल्लेबाजी की बात करें तो इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम हैं। उन्होंने दो मैचों में कुल 69 रन बनाए हैं, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल हैं। शिवम दुबे ने यहां खेले गए एक मैच में अर्धशतक लगाया है। वहीं ईशान किशन भी इस मैदान पर एक मैच में फिफ्टी जड़ चुके हैं।

गेंदबाजी में अर्शदीप की चमक

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने इस मैदान पर दो मैचों में चार विकेट लिए हैं। रवि बिश्नोई ने एक मैच में तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक मैच में दो विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी दो मैचों में दो विकेट अपने नाम किए हैं।

हेड टू हेड और टीम संयोजन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत की टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं, जबकि ईशान किशन, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं, जिनके साथ डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें  FIFA : एम्बाप्पे का एक गोल पड़ा भारी, पराग्वे को हराकर फ्रांस लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link