Sports

U19 World Cup : पाकिस्तान से आज बड़ा मुकाबला…जीतते ही भारत को मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री

अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मैच में आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, दुबई में होगा मैच, जानें पूरी डिटेल

स्पोर्ट्स डेस्क 1 फरवरी 2026:

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर सिक्स का अहम मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद खास है, क्योंकि जीत मिलते ही सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही टीम के पास एशिया कप फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करने का भी मौका होगा।

पिछले साल दिसंबर में दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों 191 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इससे पहले ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से मात दी थी। अब विश्व कप के मंच पर दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं।

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने अब तक टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को छह विकेट से हराकर की थी। इसके बाद ग्रुप चरण में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। सुपर सिक्स के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया।

ये भी पढ़ें:

बल्लेबाजी में अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छी फॉर्म में हैं। दोनों ने अब तक अहम पारियां खेली हैं और आज भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। विहान मल्होत्रा ने पिछले मैच में शतक लगाकर टीम को मजबूती दी थी। गेंदबाजी में हेनिल पटेल और उद्धव मोहन ने असरदार प्रदर्शन किया है। https://thehohalla.com/ind-vs-nz-5th-t20-live-match-preview-and-predictions/

Advertisement

आज का मुकाबला दुबई के बुलावायो में खेला जाएगा और मैच दोपहर एक बजे से शुरू होगा। भारत में यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है, लेकिन भारतीय टीम पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

ये भी पढ़ें  IND vs AUS : बदला टीम इंडिया के मैचों का समय, जानें कब और कहां देखें पहला वनडे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link