Hardoi City

पुलिस महकमे का 52 लाख लेकर फर्म लापता, थानों में लगने थे CCTV, सेफ सिटी बनाने के सपने को लगा झटका

हरदोई न्यूज : छह महीने पहले हुआ था भुगतान, मुंबई की फर्म पर सप्लाई में टालमटोल का आरोप, FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

हरदोई, 17 अक्टूबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले में थानों को CCTV कैमरों से लैस करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की एक फर्म को कैमरों की सप्लाई के लिए 52 लाख से अधिक का भुगतान किया गया, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी किसी थाने में कैमरे नहीं पहुंचे। पुलिस ने फर्म संचालक अमित राय के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

GeM Portal से दिया था टेंडर

हरदोई जिले के 26 थानों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकारी खरीद पोर्टल GeM के जरिए मुंबई के अंधेरी ईस्ट मधुबन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लाइट फोर्स नामक फर्म को CCTV कैमरों की सप्लाई का टेंडर दिया गया था। फर्म को पूरी रकम ऑनलाइन भेज दी गई। इसके बावजूद कैमरों की आपूर्ति नहीं हुई, जिससे पुलिस विभाग की योजना अटक गई।

फोन पर भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब

रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, कैमरों की सप्लाई को लेकर फर्म संचालक अमित राय से कई बार संपर्क किया गया। हर बार उसने स्पष्ट जवाब देने के बजाय मामले को टाल दिया। छह महीने तक इंतजार के बाद भी कैमरे नहीं मिलने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:

hardoi-police-cctv-camera-supply-fraud-52-lakh-firm-missing (2)

Advertisement

शहर कोतवाली में दर्ज हुई FIR

इस मामले में शहर कोतवाली में फर्म संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब भुगतान, खरीद प्रक्रिया सहित फर्म से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित धोखाधड़ी में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Safe City योजना पर पड़ा असर

थानों में CCTV कैमरे लगाने का मकसद निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाना था। कैमरों की सप्लाई नहीं होने से यह काम आगे नहीं बढ़ सका। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि भुगतान के बाद भी उपकरणों की आपूर्ति क्यों नहीं हुई।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बीटेक छात्र राहुल ने किया कमाल...बना डाला ऑटोनॉमस मिसाइल लॉन्चर, ऐसे करेगा हमला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link