Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वकीलों का हंगामा, चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव पर केस की मांग

अधिवक्ता संघ ने कचहरी परिसर में किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, संघ अध्यक्ष बोले- पहले दी गई थी तहरीर, फिर भी नहीं लिखी गई एफआईआर, राम जन्मभूमि थाने का घेराव करेंगे

अनिल निषाद

अयोध्या, 13 जुलाई 2026ः

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहले से ही राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। वहीं, अधिवक्ताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी है। इसी क्रम में वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने के विरोध में कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने कहा कि राम जन्मभूमि थाने में करीब 15 दिन पहले चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अधिवक्ता संघ राम जन्मभूमि थाने का घेराव करेगा और बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

कालिका मिश्रा ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और यदि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले अधिवक्ता संघ ने चढ़ावा मामले में जेल भेजे गए आठों आरोपियों की ओर से किसी भी प्रकार की पैरवी करने से भी इंकार कर दिया था। अब वकीलों ने इस मामले में जिम्मेदार माने जा रहे अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : विधानसभा में बैन हुआ पान मसाला और गुटखा, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link