Lucknow CityUttar Pradesh

लोकार्पण से पहले एक्सप्रेसवे पर सियासत तेज, अखिलेश बोले- 40 मिनट के सफर से पहले 40 बार सोचेगा यात्री

सपा मुखिया ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में धंसाव का मुद्दा उठाकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महाराष्ट्र के 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट का भी किया जिक्र

लखनऊ, 13 जुलाई 2026:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से ठीक पहले उसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने एक्सप्रेसवे में सामने आए धंसाव को मुद्दा बनाते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए।

अखिलेश यादव ने लिखा कि एक्सप्रेसवे इसलिए बनाए जाते हैं ताकि लोग तेज और बेफिक्र होकर सफर कर सकें, न कि पूरे रास्ते ऊपरवाले का नाम जपते रहें। उन्होंने कहा कि 4700 करोड़ रुपये की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने से पहले ही धंस जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

सपा प्रमुख ने महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के दौरान लगभग 6700 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उसकी बदहाल स्थिति ने उसे भाजपा सरकार और भ्रष्टाचारियों के कनेक्टिंग लिंक के रूप में पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में महा-भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने एक्सप्रेसवे की डिजाइन पर भी सवाल खड़े करते हुए तंज कसा कि क्या दोनों परियोजनाएं लखनऊ वालों ने ही डिजाइन की हैं। उनका कहना था कि दो शहरों के बीच की यात्रा में जितना समय लगेगा उससे अधिक समय तो एक्सप्रेसवे से शहर में प्रवेश करने में लग सकता है।

अखिलेश ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि यह परियोजना लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई है या भाजपा समर्थित ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार के कारण यही स्थिति बनी रही तो 40 मिनट का सफर तय करने से पहले यात्री 40 बार सोचने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा- यदि गति सुरक्षित नहीं है तो उसका कोई अर्थ नहीं है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ : देशभक्ति नारों से गूंजा राजाजीपुरम, सरदार पटेल जयंती पर निकाली भव्य पदयात्रा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button