Uttarakhand

VIP इलाके में MDDA का एक्शन, बिना नक्शा पास कराए बन रहे तीन Duplex सील

जाखन में शिकायतों के बाद पहुंची टीम, कई नोटिस मिलने के बावजूद जारी था Construction, बिना Map Approval बन रहे तीन डुप्लेक्स पर कार्रवाई, अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 5 जुलाई 2026:

राजधानी के पॉश और वीआईपी इलाके राजपुर रोड के जाखन क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन तीन डुप्लेक्स भवन सील कर दिए। कार्रवाई थापा निवास वाली गली में की गई, जहां कपिल कपूर की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था।

एमडीडीए के मुताबिक इस निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि भवन निर्माण से पहले जरूरी Map Approval नहीं लिया गया था। नियमों के तहत किसी भी आवासीय या व्यावसायिक भवन के निर्माण से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें:

निर्माणकर्ता को कई बार नोटिस जारी कर दस्तावेज पेश करने और निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे। मौके पर अधिकारियों ने निर्माण बंद कराने की कोशिश भी की, लेकिन काम जारी रहा। इसके बाद संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर अवर अभियंता सचिन तोमर, अवर अभियंता उमेश वर्मा और क्षेत्रीय सुपरवाइजर की टीम मौके पर पहुंची।
dehradun-mdda-seals-three-illegal-duplex-buildings-jakhan-rajpur-road (2)

Advertisement

टीम ने तीनों निर्माणाधीन डुप्लेक्स को सील कर निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया। मौके पर मौजूद श्रमिकों को भी बाहर निकाल दिया गया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि सील से छेड़छाड़ किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी व सचिव मोहन सिंह ने साफ किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे मामलों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जनहित के कार्यों को समय से पूरा कराएं, मुख्य सचिव ने मांगी अनुपस्थित डॉक्टरों की लिस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link