Lucknow City

डिप्टी CM पाठक के घर लंच, चारपाई पर जमी आम पंचायत में जुटा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व

नितिन नबीन, सीएम योगी, पंकज चौधरी, बीएल संतोष, केशव मौर्य ने साथ किया भोजन, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई अनौपचारिक चर्चा

लखनऊ, 5 जुलाई 2026:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नबीन का रविवार का कार्यक्रम राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टि से खास रहा। उन्होंने पार्टी नेताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट रणनीति का संदेश देने के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर शीर्ष नेतृत्व के साथ हुए आत्मीय भोजन और ‘आम पंचायत’ ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा।

नितिन नबीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा महासचिव बीएल संतोष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता रविवार दोपहर ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे। सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक प्लेट में आम लेकर पहुंचे और फिर चारपाई पर बैठकर नेताओं ने आम का स्वाद लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर अनौपचारिक चर्चा की। इसके बाद नितिन नवीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल भी पहुंचे।

इससे पहले भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक में नितिन नवीन ने 2027 के चुनावी अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सांसदों और विधायकों को विपक्ष की रणनीति से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि विपक्ष समाज को जातियों के आधार पर बांटने की साजिश रच रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी ‘राष्ट्र प्रथम’ की मूल विचारधारा से भटकाने का प्रयास करेगा।
bjp-chief-nitin-nabin-lucknow-visit-cm-yogi-meeting-mission-2027 (2)

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया और धारणा निर्माण के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दबाने की कोशिश कर रहा है। जबकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोग सीधे लाभान्वित हुए हैं और लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे कार्यालयों तक सीमित न रहकर जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को लेकर संवाद बढ़ाएं और संगठन की हर बैठक में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि यदि अगले सात-आठ महीनों तक पूरी ताकत से संगठन और सरकार मिलकर काम करेंगे तो विपक्ष का सूपड़ा साफ होगा और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  यूपी : किसानों को बड़ी राहत...पूरी तरह ऑनलाइन होगी कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link