Uttarakhand

सहकारिता मंत्रालय के पांच साल पर उत्सव: मंत्री ने रोपे पौधे, प्रदेश में खुलेंगी 55 नई शाखाएं

जिला सहकारी बैंक में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत, देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य, खेत बचाओ अभियान पर फोकस, 30 लाख किसानों को मिल रहा लाभ

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 6 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार के पांच वर्ष पर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का गठन भी पांच वर्ष पहले हुआ था। इसी के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह के तहत जिला सहकारी बैंक में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग आज देश भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार बन चुका है। अकेले उत्तराखंड में 30 लाख किसान को इसका फायदा मिल रहा है।

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि देश में सहकारिता मंत्रालय के गठन के सफल पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान गोष्ठियां, सहकारिता बंधु सम्मेलन और वृक्षारोपण जैसे अभियान शामिल हैं। सरकार ने देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हर जिले और हर सहकारी समिति में वृक्षारोपण किया जा रहा है।
uttarakhand-minister-dhan-singh-rawat-55-new-cooperative-bank-branches (2)

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार अब ‘खेत बचाओ अभियान’ पर तेजी से काम कर रही है। सरकार दो लाख किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है। बैंकिंग सेवाओं को सुदूर गांवों तक पहुंचाने के लिए इस साल प्रदेश में 55 नई शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। जैविक खेती पर जोर देने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महापौर किरण जैसल, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, विकास तिवारी, सुशील त्यागी समस्त समितियों के सभापति आदि मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पीएम की अपील का असर... अफसर पैदल चले, SSP बाइक से निकले, विधायक ने सिटी बस पकड़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button