
न्यूज डेस्क, 6 जुलाई 2026:
अगर आपने NEET UG 2026 की परीक्षा दी है और फीस रिफंड के लिए पात्र हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। National Testing Agency (NTA) ने बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट या कन्फर्म करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई रात 11:50 बजे तय की है। तय समय के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एनटीए के मुताबिक अब तक 8,29,510 उम्मीदवार ही अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म कर चुके हैं। जबकि 20 लाख से अधिक आवेदन आए थे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फीस रिफंड की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी बैंकिंग डिटेल वेरिफाई करने की सलाह दी गई है। समय सीमा निकलने पर ऐसे उम्मीदवार फीस रिफंड से वंचित रह सकते हैं।
एजेंसी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों की बैंक डिटेल पहले से कन्फर्म हो चुकी है, उनके लिए Fee Refund की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जो अभ्यर्थी 7 जुलाई की तय समय सीमा से पहले अपनी जानकारी अपडेट करेंगे, उन्हें रिफंड के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।
ऐसे पूरा करें बैंक डिटेल अपडेट
उम्मीदवार सबसे पहले NEET UG के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें। इसके बाद Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund लिंक पर क्लिक करें। लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड में जाकर बैंक अकाउंट की जानकारी जांचें, जरूरत हो तो उसमें सुधार करें, फिर अपडेट सबमिट कर दें।

सबमिट करने से पहले इन बातों की जरूर करें जांच
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि फाइनल सबमिट करने से पहले बैंक अकाउंट नंबर, IFSC Code, अकाउंट होल्डर का नाम समेत सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। सफल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। एजेंसी ने साफ किया है कि अंतिम तारीख के बाद बैंक डिटेल में बदलाव का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।





