Uttar Pradesh

मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, पूजा-अर्चना की, विंध्य कॉरिडोर भी देखा

मंत्रोच्चार के बीच उतारी मां की आरती, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल देखे, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मिर्जापुर, 8 जुलाई 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मिर्जापुर पहुंचकर शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया, आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे।

मंदिर पहुंचने पर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रवेश द्वार पर उन्हें चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री गणेश द्वार से गर्भगृह पहुंचे और विधि-विधान से पूजा करने के बाद मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी-देवताओं के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हवन कुंड की परिक्रमा भी की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मोतीझील मार्ग पर बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वहां से वह सड़क मार्ग से पुराने वीआईपी मार्ग होते हुए मंदिर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विंध्य कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण किया और परिक्रमा पथ परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी विनीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  शंकराचार्य से मिले अखिलेश, बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं धन प्राथमिकता, राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button