Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : खैर और फूलपुर में भी खिला कमल, समर्थक गदगद

लखनऊ, 23 नवंबर 2024:

यूपी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने दो और सीटों पर जीत दर्ज की है। अलीगढ़ की खैर और प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों ने सपा को पराजित किया है। इन परिणामों की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

खैर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को जीत मिली। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारू केन को करीब 38 हजार वोटों से पराजित किया। इस सीट पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। फूलपुर सीट पर काफी करीबी मुकाबले में भाजपा के दीपक पटेल जीते हैं। उन्होंने सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को करीब 12 सौ वोटों के अंतर से पराजित किया है। इस नतीजे की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे।

ये भी पढ़ें  खनन माफिया ने दरोगा को जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज कराने में लगे दो दिन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link