Uttarakhand

CM Camp में लगाई गुहार, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन, ‘बबली’ के सपनों को लगे पंख

सहसपुर के जनसेवा शिविर में महिला ने जूट बैग बनाने के लिए मांगी थी मदद, आवेदन मिलते ही अधिकारियों को दिए गए निर्देश, कुछ घंटे बाद शाम तक घर पहुंची सिलाई मशीन, Self Employment को मिला बढ़ावा

देहरादून, 12 जुलाई 2026:

सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन, समर्पण अभियान के तहत लगे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में एक महिला की छोटी सी मांग कुछ ही घंटों में पूरी हो गई। शिविर में पहुंचीं बबली गुप्ता ने जूट बैग बनाकर अपना रोजगार शुरू करने की इच्छा जताते हुए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। आवेदन मिलने के बाद मामला तुरंत अधिकारियों तक पहुंचा और उसी शाम उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

शिविर में रखा स्वरोजगार का प्रस्ताव

जनसेवा शिविर के दौरान बबली गुप्ता ने बताया कि वह जूट बैग बनाकर अपनी आमदनी बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने की वजह से काम शुरू नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने इसी संबंध में आवेदन सौंपकर मदद की मांग की।

ये भी पढ़ें:

निर्देश के बाद तेजी से हुई कार्रवाई

Advertisement

आवेदन मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय में विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई पूरी की और शाम तक बबली गुप्ता को सिलाई मशीन सौंप दी गई।

अब जूट बैग बनाकर बढ़ेगी आमदनी

सिलाई मशीन मिलने के बाद बबली गुप्ता के लिए जूट बैग तैयार करने का काम शुरू करना आसान हो जाएगा। इससे उन्हें Self Employment के जरिए नियमित आमदनी का मौका मिलेगा। सरकार की इस पहल का मकसद जरूरतमंद लोगों को रोजगार से जोड़ना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद देना है।

महिला ने जताया सीएम का आभार

सिलाई मशीन मिलने के बाद बबली गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कैंप में आवेदन देने के कुछ ही घंटों में मदद मिल जाने से उनका काम शुरू करने का रास्ता आसान हो गया है। अब वह जूट बैग बनाकर अपने परिवार की आमदनी बढ़ाने की कोशिश करेंगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देहरादून में आधी रात बुलडोजर एक्शन... वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार ध्वस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link