Uttarakhand

नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस…निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी, धरना प्रदर्शन

चुनाव आयोग से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल बहाल किए जाने की मांग, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 10 जून 2026

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने के मामले को लेकर देहरादून में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर उनका नामांकन निरस्त किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें:

भट्ट ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा प्रहार है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंक-झोंक भी हुई।

प्रदर्शनकारियों में पार्षद रॉबिन त्यागी, सरिता बिष्ट, गुलशेर मियां, विजय गुप्ता, तुषार पाल, रिपु धवन, सुमित देवरानी, शुभम चौहान एवं त्रिशित नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Read More

ये भी पढ़ें  राजभर वोट बैंक पर सियासी संग्राम : सपा की होर्डिंग से भाजपा-सुभासपा पर बड़ा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link