Lucknow CityUttar Pradesh

UP में चली ट्रांसफर एक्सप्रेस : देर रात 182 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SDM बदले

महाफेरबदल, लखनऊ, नोएडा, कानपुर, बहराइच, गाजीपुर समेत कई जिलों में बदलाव, विकास प्राधिकरणों और नगर निकायों में भी नई तैनाती

लखनऊ, 13 जुलाई 2026:

योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रविवार देर रात प्रदेश के 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में बड़ी संख्या में उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के साथ विशेष कार्याधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक आवास आयुक्त और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई है।

तबादला आदेश के अनुसार प्रशांत कुमार नायक को उन्नाव से बहराइच, कुमार संजय को रामपुर से जालौन, ध्रुव शुक्ला को मैनपुरी से गाजीपुर, जबकि अभय कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से राजस्व परिषद, लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। अरविंद कुमार सिंह को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मैनपुरी, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकरनगर, योगेश कुमार गौड़ को कौशांबी से सहारनपुर और राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच भेजा गया है।

अनुज नेहरा को गौतमबुद्धनगर से उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ में सहायक आवास आयुक्त बनाया गया है। ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संतकबीरनगर से गौतमबुद्धनगर, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से मैनपुरी और अरुण दीक्षित को गाजियाबाद से भदोही भेजा गया है। वहीं अश्वनी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी से बाराबंकी और क्षितिज द्विवेदी उन्नाव से देवरिया के नए एसडीएम होंगे।

सरकार ने महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। दीपिका मेहर को मथुरा से शामली, सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत, ऋतुप्रिया को कानपुर नगर से कानपुर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी, प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात, लवगीत कौर को हाथरस से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, फाल्गुनी सिंह को लखनऊ से उन्नाव, प्रीति तिवारी को अमेठी से बांदा, आकांक्षा सिंह को प्रयागराज से चंदौली, मधुमिता सिंह को बाराबंकी से अंबेडकरनगर और निकिता को मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा संजय कुमार पांडेय को शाहजहांपुर से बहराइच, गुलाबचंद्र द्वितीय को मिर्जापुर से हरदोई, सुभाष सिंह और जीत सिंह को रामपुर, नवोदिता शर्मा को आगरा से प्रयागराज नगर निगम, शंभू शरण को काशी विकास परिषद से गाजीपुर तथा विनीत मिश्रा को अलीगढ़ से सीतापुर भेजा गया है।

आदेश में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, आगरा, बाराबंकी, बहराइच, रामपुर, गाजीपुर, जालौन, उन्नाव, देवरिया, अंबेडकरनगर, मैनपुरी, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, झांसी, मथुरा, सोनभद्र, अमरोहा, हाथरस, कुशीनगर, जौनपुर, मऊ, हरदोई, बदायूं, फिरोजाबाद और अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

देखें, अफसरों के तबादले की पूरी लिस्ट…

👉up-pcs-officers-transfer-list

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button