Barabanki City

Barabanki : वीडियो कॉल के बाद शिक्षक ने की खुदकुशी, घर में ही फंदे पर लटका मिला शव

जरवल ब्लॉक बहराइच के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक थे सुभाषकर तिवारी, पत्नी भी सरकारी स्कूल में हैं शिक्षिका, कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर सामने आई घटना, पुलिस वीडियो कॉल से सुसाइड का कनेक्शन व अन्य वजह तलाशने में जुटी

बाराबंकी, 13 जुलाई 2026:

सरकारी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक सुभाषकर तिवारी का शव सोमवार सुबह उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोला गया तो अंदर पंखे के सहारे फंदे से उनका शव लटक रहा था। बताया गया कि शिक्षक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो कॉल की थी। इस कॉल से सुसाइड का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

सुबह कमरे से बाहर न आने पर हुआ खुलासा

यह घटना बाराबंकी के रामनगर कस्बे के धमेड़ी-2 मोहल्ले की है। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह सुभाषकर तिवारी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार को चिंता हुई। दरवाजा खोलने पर वह गमछे के फंदे से पंखे के सहारे लटके मिले। उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:

जरवल ब्लॉक के स्कूल में थे तैनात

32 वर्षीय सुभाषकर तिवारी के रूप में हुई। वह सेवानिवृत्त अधिकारी बृजकिशोर तिवारी के पुत्र थे और बहराइच जिले के जरवल विकासखंड के बरौलिया स्थित परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के साथ स्थानीय लोगों में भी शोक फैल गया।

पत्नी भी हैं सरकारी शिक्षिका, बेटा व बेटी सदमे में

सुभाषकर तिवारी की पत्नी छाया तिवारी भी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। बताया गया कि वो लखनऊ में थीं सूचना पाकर रामनगर पहुंचीं। सीएचसी में पति की लाश देखकर वो बेहोश हो गई।परिवार में चार साल की बेटी भाग्या तिवारी और नौ साल का बेटा रिभव तिवारी हैं। मृतक के पिता बृजकिशोर तिवारी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं शिक्षक का फोन कब्जे में लिया है।सीडीआर के साथ वीडियो कॉल वाला प्वाइंट भी जांच में शामिल किया गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP TET-2026 : शिक्षकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा वाले दिन मिलेगा विशेष अवकाश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button