Uttarakhand

सेवा पखवाड़ा: मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, पात्रों को मिला कई योजनाओं का लाभ

राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश, स्टॉलों का किया निरीक्षण, विशेष कैंप आयोजित कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए

राजकिशोर तिवारी

मसूरी, 13 जुलाई 2026ः

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और पात्रों को कई योजनाओं की सामग्री वितरित की।

राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री गणेश जोशी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं, लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सूखे और लोगों के लिए खतरा बने पेड़ों की पहचान कर हटाया जाए।

ये भी पढ़ें:

गणेश जोशी ने समाज कल्याण विभाग को मसूरी में दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित कर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू की गई है और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही निवेश, रोजगार, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और चारधाम सहित पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बाजपुर में बिना मान्यता चल रहे चार सील

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link