Lucknow City

लखनऊ में सपनों के आशियाने की लॉटरी, 646 लोगों को मिले LDA के लेक व्यू में फ्लैट

785 आवेदकों के बीच किया गया ड्रॉ, नर्मदा अपार्टमेंट के 20 फ्लैट व 3 पेंटहाउस तथा डालीबाग योजना के 2 भवनों का भी किया गया आवंटन

लखनऊ, 14 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अपना घर पाने का इंतजार कर रहे सैकड़ों परिवारों के लिए खुशखबरी वाली खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोमतीनगर कॉलोनी के विराज खंड स्थित लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ड्रॉ में 785 पंजीकृत आवेदकों के बीच फ्लैटों की पर्चियां निकाली गईं। पूरी प्रक्रिया का एलडीए के यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट में 3 बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 646 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। हर फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 2300 वर्गफुट होगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस आवासीय परियोजना में स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, बच्चों के लिए प्ले-एरिया, पार्क, पावर बैकअप और 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।
lda-lake-view-apartments-lottery-draw-results-lucknow (2)

उन्होंने बताया कि फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 785 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कर आवेदन किया था। सोमवार को आयोजित लॉटरी में सभी 646 फ्लैटों का आवंटन कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा डालीबाग स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना में रिफंड के कारण रिक्त हुए दो फ्लैटों के लिए भी लॉटरी निकाली गई। इन दोनों भवनों के लिए 369 लोगों ने पंजीकरण कराया था। ड्रॉ के माध्यम से दोनों का आवंटन कर दिया गया।

इसी अवसर पर एलडीए ने गोमतीनगर स्थित नर्मदा अपार्टमेंट के 20 फ्लैट और 3 पेंटहाउस का भी लॉटरी के जरिए आवंटन किया। पारदर्शी प्रक्रिया और लाइव प्रसारण के कारण आवेदकों में विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मासूम को घसीटते ले गई कार...मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने महिला शिक्षिकाओं को बंधक बनाया

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button