Uttarakhand

पर्यटन विकास के लिए बनाएं पांच साल का रोडमैप, फेस्टिवल-कार्निवाल पर रहे फोकस

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की समीक्षा बैठक, बोले- पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने के दिए निर्देश, युवाओं को ट्रेंड पर्यटन गाइड बनाने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल की करें व्यवस्था

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 14 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विकास के लिए अगले पांच वर्षों का रोडमैप तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है, इसलिए उसी के अनुरूप कार्ययोजना बनाएं। साथ ही कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित पर्यटन गाइड बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण मॉड्यूल की व्यवस्था करें, जिससे उनको रोजगार मिल सकें। मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन उत्पादों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के बिना लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। इसके लिए वार्षिक प्रचार-प्रसार योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने नीती एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन, आदि कैलाश हाई एल्टीट्यूड मैराथन, रिवर राफ्टिंग फेस्टिवल और विंटर कार्निवाल जैसे आयोजनों को प्रत्येक वर्ष तय समय पर नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की ब्रांडिंग के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।

उन्होंने पर्यटन के लिए योजनाएं तैयार करने, नए पर्यटन सर्किट व डेस्टिनेशन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी व पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश में नए पर्यटन स्थलों के विकास पर भी बल दिया। मुख्य सचिव ने युवाओं को प्रशिक्षित पर्यटन गाइड बनाने के लिए संस्थागत व्यवस्था विकसित करने और इसके लिए आईएचएम का उपयोग करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मॉड्यूल ऐसा हो, जिससे युवाओं को देश और विदेश दोनों स्थानों पर रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विशेष प्रयास करने व प्रदेश में उपयुक्त स्थानों का चयन कर ग्लैंपिंग परियोजनाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून खत्म होते ही गड्ढामुक्त अभियान होगा तेज, धामी बोले- 15 अक्टूबर तक सड़कें हों चमाचम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link