Uttarakhand

SIR: अब फील्ड में उतरेंगे डीएम, वेरिफिकेशन के लिए तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीएम के साथ की समीक्षा बैठक, नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की ली जानकारी, बोले- मतदाताओं को दिया जाए समय

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 29 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस व सुनवाई के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों की नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समय से नोटिस प्राप्त हो और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। उन्होंने सभी डीएम को यह भी निर्देश दिए कि ईआरओ और एईआरओ की सहायता के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील सहित संबंधित विभागों से नोडल अधिकारी नामित किए जाएं।

ये भी पढ़ें:

डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी डीएम को निर्देश दिए कि वे विधानसभा क्षेत्रों की फील्ड विजिट कर नियमित समीक्षा करें। बैठक के दौरान यह बताया गया कि सभी जनपदों में शत-प्रतिशत नोटिस प्रिटिंग कर ईआरओ और बीएलओ स्तर पर पहुंचा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सुनवाई का कार्य भी शुरू हो गया है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास आदि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आवेदकों की परेशानी होगी दूर, डिजिटल डाटा रहेगा सुरक्षित, MDDA की ऑनलाइन सिस्टम अपडेट की प्लानिंग

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link