Uttarakhand

जोश से मनाया युवा दिवस… सीएम ने दिलाया स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

धामी ने कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित किया, रील प्रतियोगिता की नई पहल हुई, एनएसएस और नेशनल यूथ अवार्ड भी दिए गए

देहरादून, 12 जनवरी 2026:

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों से युवाओं को प्रेरित होने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को अपने कर्तव्यों और जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि अगर युवा कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित रहें, तो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-01-12 at 5.00.33 PM

ये भी पढ़ें:

युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने कहा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर, युवाओं को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, ताकि हम अपने देश को समृद्ध बना सकें। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से तीन-तीन युवक और महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही, एनएसएस का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले दो युवाओं और नेशनल यूथ अवार्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान समेत कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। एक नई पहल के तहत रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वैभव शाह की रील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, सचिन कुमार सिंह दूसरे और शिव कैलाश सेमवाल तीसरे स्थान पर रहे। सभी तीन विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली – प्रथम
सुंदरपुर रैक्वाल, नैनीताल – द्वितीय, चौड़ीराय लोहाघाट चंपावत – तृतीय, धापला नैनीताल – प्रथम, महिला मंगल दल सेमा चमोली – द्वितीय, महिला मंगल दल बनाली टिहरी गढ़वाल – तृतीय रहे। एनएसएस अवॉर्ड विजेताओं में आलोक कुमार पांडे और आयुष वर्मा शामिल रहे। वहीं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदीप महरा पिथौरागढ़, अजय ओली पिथौरागढ़, गुरदीप सिंह राणा उधम सिंह नगर, जगतार सिंह बाजवा उधम सिंह नगर, गीता बगासी चमोली, रमन रावत पौड़ी गढ़वाल, स्वराज विद्वान उत्तरकाशी, दिनेश सिंह रावत उत्तरकाशी, गुरमेल सिंह देहरादून को मिला।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बजरंग दल-विहिप का शक्ति प्रदर्शन... अवैध धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link