Uttarakhand

हरेला पर्व: मालाग्राम में धामी ने रोपा पौधा, बोले- हर्बल पार्क पूरे विश्व के लिए अमूल्य धरोहर

यमकेश्वर में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का किया भ्रमण, कहा- इसका संरक्षण व वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की आवश्यकता, ध्यान कुटी भी पहुंचे

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 14 जुलाई 2026ः

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित मालाग्राम पहुंचे। सीएम पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया।
harela-parv-yamkeshwar-malagram-cm-pushkar-singh-dhami-plantation (2)

सीएम धामी ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे विश्व के लिए अमूल्य है। इसका संरक्षण और वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संवर्धन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार व आजीविका के नए अवसर भी विकसित करेंगे।

ये भी पढ़ें:

मालाग्राम स्थित ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ एक अनूठा हर्बल पार्क है, जहां देश के विभिन्न राज्यों व हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण व संवर्धन किया जा रहा है। यह परिसर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  MDDA का अवैध निर्माणों पर एक्शन, हरिद्वार बाईपास-डोईवाला में तीन व्यावसायिक भवन सील

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link