Uttarakhand

हरेला पर्व: मंत्री ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे

कृषि मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, कहा- हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन भी, उद्यान विभाग ने लोगों को फलदार, सगंध और औषधीय प्रजातियों के पौधे बांटे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जुलाई 2026ः

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत प्रदेश भर में 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। उद्यान विभाग ने कार्यक्रम में किसानों और आम नागरिकों को आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल सहित विभिन्न फलदार, सगंध और औषधीय प्रजातियों के पौधों का वितरण किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन भी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पिछले वर्ष हरेला के अवसर पर उद्यान विभाग ने 9 लाख से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया था। इस वर्ष अभियान को और व्यापक बनाते हुए 10 लाख फलदार पौधों, 50 हजार चाय के पौधों और 50 हजार रेशम विभाग के पौधों सहित कुल 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:

कृषि मंत्री ने कहा कि फलदार पौधों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य यह है कि लोग इनकी नियमित देखभाल करते हैं, जिससे पौधों के जीवित रहने की संभावना बढ़ती है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में लोगों को पोषण और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने लोगों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, उद्यान निदेशक डॉ. आरके सिंह, कृषि निदेशक दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग आदि मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : आईएएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के 11 अफसरों के तबादले

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button