Lucknow City

लखनऊ में चला रेलवे का बुलडोजर! मवैया में सैकड़ों अवैध दुकानें-झोपड़ियां ध्वस्त

मछली मंडी तक चला बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान, आरपीएफ-जीआरपी और नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, नोटिस के बावजूद लोग नहीं हटा रहे थे अवैध कब्जे

लखनऊ, 15 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके के मवैया में बुधवार को रेलवे की जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

अभियान के तहत मवैया के तिवारी होटल से लेकर मछली मंडी तक रेलवे की जमीन पर बनी 400 से अधिक अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाई गईं। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हलचल मच गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में लंबे समय से रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें और अन्य निर्माण किए गए थे।
lucknow-railway-bulldozer-action-mawaiya-encroachment-demolished-rpf-nagar-nigam (2)

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस जारी कर स्वयं अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद रेलवे और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई शुरू की।
अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे।

ये भी पढ़ें:

नगर निगम और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। अधिकारियों के अनुसार रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रह सकता है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  बैंककर्मियों का बिगुल : X पर गरजा आंदोलन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान, ग्राहकों को SBI की ये सलाह

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link