Ayodhya

सामूहिक विवाह कार्यक्रम: 113 जोड़ों ने एक-दूजे का थामा हाथ, साथ निभाने की खाईं कसमें

फतेहपुर तहसील के सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ कार्यक्रम, योजना का बजट 51 हजार से बढ़ाकर कर दिया गया एक लाख रुपये, अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

संदीप वर्मा

बाराबंकी, 15 जुलाई 2026:

यूपी के बाराबंकी की फतेहपुर तहसील में सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 113 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विधायक ने कहा कि जिन गरीब बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी, अब इस योजना से उनको काफी राहत मिली है। सामूहिक विवाह योजना के चलते अब कोई भी बेटी धनाभाव के कारण अविवाहित नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें:

इस योजना का संचालन 2017 से किया जा रहा है। वर्तमान में सीएम योगी द्वारा योजना का बजट 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूनम कनौजिया, बीजेपी जिला मंत्री शील रत्न मिहिर, बीजेपी फतेहपुर के लोधी मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  महिला क्लस्टर संगठन से 16 लाख का गबन...चेक चोरी कर फर्जी ट्रांसफर का मामला दर्ज

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button