Lucknow City

लखनऊ मेट्रो की नई ई-रफ्तार, अब स्टेशन से मंजिल तक आसान सफर

चार रूटों पर शुरू हुई इलेक्ट्रिक फीडर सेवा, 15 से 50 रुपये किराया, सुबह 6 से रात 10:30 बजे तक मिलेगी सुविधा, GPS और SOS से सुरक्षा भी पुख्ता

लखनऊ, 12 अगस्त 2026:

लखनऊ मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आखिरी मंजिल तक पहुंचना अब और आसान होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक फीडर वाहन सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने अमौसी मेट्रो स्टेशन से इस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शुरुआत में इलेक्ट्रिक फीडर सेवा चार रूटों पर संचालित होगी। दूरी के आधार पर यात्रियों को 15 से 50 रुपये तक किराया देना होगा। सेवा सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए वाहनों में SOS सुविधा, इन-व्हीकल कैमरा और GPS ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। सेवा का संचालन Anjaneya PriEdge Private Limited के सहयोग से किया जा रहा है।
lucknow-metro-electric-feeder-vehicle-service-launched-upmrcl (2)

सुशील कुमार ने कहा कि लखनऊ मेट्रो पहले से रैपिडो, माई दीदी और उबर जैसी पहलों के जरिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रहा है। इलेक्ट्रिक फीडर सेवा यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से आगे अपने गंतव्य तक पहुंचने का एक और सुविधाजनक विकल्प देगी।

ये भी पढ़ें:

इलेक्ट्रिक फीडर सेवा का पहला रूट

अमौसी मेट्रो स्टेशन से बंथरा तक होगा। इस दौरान नादरगंज चौराहा, हैदरी चौराहा, ग्वारी, सरोजिनी नगर और स्कूटर इंडिया चौराहा जैसे प्रमुख क्षेत्र जुड़ेंगे।

जानिए दूसरा रूट

इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा, अवध बस स्टैंड, हुसड़िया, इकाना स्टेडियम, अहमामऊ, लुलु मॉल होते हुए उतरेटिया तक।

ये है तीसरा रूट

इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा, कमता, चिनहट तिराहा, मटियारी चौराहा, बीबीडी, तिवारीगंज, अनौरा कला से होते हुए अंडरपास तक।

सेवा का चौथा रूट

इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से पॉलीटेक्निक चौराहा, वेव मॉल, आरएमएल, आईजीपी, कठौता चौराहा, तकवा चौराहा, डिवाइन हॉस्पिटल, दयाल, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, मंत्री आवास मार्ग, लोहिया पथ, फैजाबाद रोड से एचएएल तक।

ये भी पढ़ें  ओवैसी को बड़ा झटका! AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- BJP से नहीं, विपक्ष से लड़ रहे थे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link