Uttarakhand

टी-स्टेट में गोकशी की तैयारी कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को घायल कर दबोचा

देहरादून में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सहारनपुर का वांछित बदमाश घायल, साथी नवाब जंगल के रास्ते फरार, मौके से हथियार, औजार, बिना नंबर की बाइक बरामद

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 13 अगस्त 2026:

देहरादून में चेकिंग अभियान के बीच प्रेमनगर इलाके में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में सहारनपुर का गैंगस्टर रईस दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिना नंबर की बाइक से पहुंचे थे दोनों आरोपी

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात दरू चौक के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर चाय बागान की तरफ भाग निकले। पीछा करने पर पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग के पास उन्होंने बाइक छोड़ दी और जंगल की ओर दौड़ पड़े।

पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ गैंगस्टर

पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में रईस घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

दो साल से था फरार, कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार रईस सहारनपुर का शातिर गैंगस्टर है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गौकशी, चोरी, अवैध हथियार समेत करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 की गोकशी की घटना में करीब दो साल से फरार चल रहा था। इस मामले में उसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

गोकशी की तैयारी में आया था देहरादून

पूछताछ में रईस ने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ सहारनपुर से देहरादून आया था। दोनों टी-स्टेट और आसपास के इलाकों में आवारा गोवंश की रेकी कर गोकशी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी थी। पुलिस ने तमंचा, एक चापड़, कुल्हाड़ी, दो छुरी, नायलॉन की रस्सी और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

ये भी पढ़ें  Teachers Transfer और Promotion पर खास तैयारी, खाली स्कूलों में जल्द पहुंचेंगे शिक्षक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button