Uttarakhand

टिहरी झील में दिखा देशभक्ति का जोश, बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

डीएम ने कोटी कॉलोनी में वोटिंग प्वाइंट से किया यात्रा का शुभारंभ, नावों पर सवार छात्रों का बढ़ाया उत्साह, लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील, स्वतंत्रता दिवस के दिन घरों पर फहराएं झंडा

योगेंद्र मलिक

‎टिहरी गढ़वाल, 14 अगस्त 2026ः

‎हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और जन-जन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व अखंडता की भावना को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को टिहरी झील में अनूठी व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोटी कॉलोनी स्थित वोटिंग प्वाइंट से शुरू हुई इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य व जनप्रतिनिधि नावों पर सवार होकर टिहरी झील के बीच पहुंचे। हाथों में लहराते तिरंगों के बीच झील देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
लहरों पर लहराया तिरंगा, बच्चों ने लगाए भारत माता की जय के नारे, देशभक्ति से गूंज उठी टिहरी (2)

‎डीएम नितिका खण्डेलवाल ने कोटी कॉलोनी स्थित वोटिंग प्वाइंट से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने टिहरी झील के मध्य निकली तिरंगा यात्रा में शामिल होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। ‎टिहरी झील के बीच नावों पर सवार होकर निकाली गई यह तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। झील की लहरों के बीच एक साथ कई नावों पर लहराते तिरंगे से नजारा मनमोहक हो गया। इस दौरान छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें:

‎तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घरों, प्रतिष्ठानों व आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का संदेश दिया गया। टिहरी झील में निकली इस अनूठी तिरंगा यात्रा ने हर घर तिरंगा अभियान को एक अलग और यादगार स्वरूप प्रदान किया। ‎इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, प्रगति रावत, मुलायम सिंह रावत, विजय सिंह कठैत, परमवीर पंवार सहित अन्य पदाधिकारी व बोटिंग एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Congress Mission 2027: नई कमेटी का गठन, इन 23 चेहरों को मिली जगह

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button