
राजकिशोर तिवारी
देहरादून, 17 अगस्त 2026:
उत्तराखंड के देहरादून में Asian Open Short Track Speed Skating Trophy 2026 का सोमवार को आगाज हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अधिकारियों का स्वागत किया।
खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है। असली कामयाबी अनुशासन, मेहनत, खेल भावना व हार न मानने के जज्बे से मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अच्छे खेल का उदाहरण पेश करेंगे।

Winter sports के लिए नई पहचान
धामी ने कहा कि उत्तराखंड को Asian Open Short Track Speed Skating Trophy जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना अहम है। ऐसे आयोजनों से राज्य की पहचान winter sports व ice sports के लिए बेहतर destination के तौर पर बन रही है। प्रतियोगिता के जरिए अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को एक मंच पर आने का मौका मिला है।
38वें National Games से मिली मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले साल 38वें National Games का आयोजन हुआ था। इसके जरिए राज्य में आधुनिक sports infrastructure तैयार करने का काम आगे बढ़ा। इसी वजह से उत्तराखंड अब बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है।
आठ शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां
धामी ने बताया कि प्रदेश में Sports Legacy Plan पर काम चल रहा है। इसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 sports academies स्थापित की जाएंगी। यहां खिलाड़ियों को बेहतर training facilities उपलब्ध कराने की योजना है।

हल्द्वानी में Sports University पर काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में प्रदेश के पहले Sports University की स्थापना की दिशा में काम चल रहा है। लोहाघाट में महिला Sports College शुरू हो चुका है। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर medal जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के अवसर भी दिए जा रहे हैं।
खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को sports scholarships दी जा रही हैं। आवासीय sports colleges में मुफ्त शिक्षा व training की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना व खेल किट योजना के जरिए खिलाड़ियों को मदद दी जा रही है।
Ice sports को बढ़ावा देने पर जोर
धामी ने कहा कि सरकार traditional sports के साथ water sports, adventure sports, winter sports व ice sports को भी आगे बढ़ा रही है। राज्य में खिलाड़ियों के training के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है।
20 अगस्त तक होंगे मुकाबले
Asian Open Short Track Speed Skating Trophy 2026 का आयोजन 17 से 20 अगस्त तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, Asian Skating Union के अध्यक्ष म्योंग ही चांग, Ice Skating Association of India के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह समेत आयोजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।






