Uttarakhand

दशहरा महोत्सव : विरासत की गरिमा, विकास की रफ्तार, धामी ने दोहराया आदर्श चम्पावत का संकल्प

टनकपुर में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, कहा- ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम

राजकिशोर तिवारी

चम्पावत, 3 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के सीएम धामी चम्पावत के टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए और श्रीमद्भागवत कथा सुनी। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरि और मां शारदा की पावन धरती पर धार्मिक आयोजन श्रद्धा के साथ समाज को जोड़ने का भी काम करते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
dussehra-mahotsav-tanakpur-cm-dhami-adarsh-champawat-development-projects (2)

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान और लोक परंपराओं का संरक्षण करते हुए धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ‘आदर्श चंपावत’ का संकल्प केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि जिले की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें:

237 करोड़ के आईएसबीटी से गोल्ज्यू कॉरिडोर तक

धामी ने कहा कि चंपावत में विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। टनकपुर में करीब 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण, शारदा घाट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार और विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ककराली गेट से धाम की ओर करीब 8.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि धार्मिक स्थलों के साथ जिले के पर्यटन केंद्रों पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
dussehra-mahotsav-tanakpur-cm-dhami-adarsh-champawat-development-projects (3)

Advertisement

धार्मिक पर्यटन से रोजगार पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के विस्तार के साथ चंपावत में सड़क, परिवहन, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कैंप कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में आमजन से सीधा संवाद किया।

ये भी पढ़ें  अग्निवीरों के लिए धामी का ऐलान, बनेगा Agniveer Cell, Home Stay पर मिलेगी मदद

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link